आर्टिकल

अकोला में और मिले 38 कोरोना पाजिटिव, आंकड़ा 1700 से अधिक

नवभारत डेस्क

अकोला. अकोला जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,703 हो गई है. रविवार को प्राप्त 246 रिपोर्ट  प्राप्त हुई जिसमें 38 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है. जबकि 208 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. 

3 मरीजों की छुट्टी
रविवार को दोपहर बाद सरकारी चिकित्सा मवि से 3 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद उनकी रवानगी घर पर की गयी है. नए पाजिटिव मरीजों में 11 महिलाएं व 27 पुरुष है जिसमें अकोला के सिंधी कैम्प स्थित पक्की खोली निवासी 8, कच्ची खोली के 2 और आदर्श कालोनी के 7 सहित कुल मिलाकर 17 मरीज एक ही परिसर के है. इसी तरह अकोट के 7, चांदूर के 5, बार्शीटाकली के 2 और शेष राधाकिसन प्लाट, पुराना शहर, वाड़ेगांव, पातुर, साई नगर, नानकनगर और ग्राम महान निवासी प्रत्येकी एक कोरोना पाजिटिव मरीज है.

और 1 मरीज की मौत
इस बीच शनिवार की रात 82 वर्षीय संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी है, जो सिंधी कैम्प निवासी है. उसे 2 जुलाई को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था. अब अकोला में मृतकों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है. अकोला जिले में अब तक पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,703 हो गयी है तथा अब तक 1258 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज दिया गया है. एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 356 है. 

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप